Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

विभाग के निदेशक सहित पांच कर्मी मिले अनुपस्थित, मंत्री ने लगाई फटकार

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के रेशम विभाग के मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को अपराह्न 4 बजे गोमतीनगर स्थित रेशम निदेशालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विभाग के निदेशक कृष्ण कुमार सहित पांच कर्मी अनुपस्थित पाये गये। निदेशालय में हस्ताक्षर के लिए लगी बायोमेट्रिक मशीन खराब मिली।

कार्यालय में जगह-जगह गंदगी और अव्यवस्था देखकर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। मंत्री ने पहुंचते ही सबसे पहले उपस्थिति पंजिका को चेक किया। एक-एक अधिकारी और कर्मचारी को बुलाकर उनकी उपस्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान योजना अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव, कनिष्ठ लिपिक शिवम कुमार प्रजापति तथा योगेश शर्मा एवं वाहन चालक रमेश चौधरी अनुपस्थित पाये गये। उन्होंने गैरहाजिर मिले सभी कार्मिकों को सख्त चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए और यह भी कहा कि शीघ्र ही पुनः आकस्मिक निरीक्षण किया जायेगा। इसलिए विभाग के अधिकारी और कर्मचारी समय से कार्यालय आयें और अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक करें।

रेशम मंत्री ने देखा कि कार्यालय परिसर में कूड़े का ढेर, इधर-उधर बिखरा कबाड़, टूटी-फूटी छत, सूखे हुये पेड़-पौधे देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार किया जाय, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि रेशम विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में है, फिर भी यहां के अधिकारी कर्मचारी उदासीनता बरत रहे हैं। यह स्थिति किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img