Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

पुलिस, पीएसी ने किया संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

जनवाणी संवाददाता |

झिंझान: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद के उच्चाधिकारियों के आदेश पर क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों मे पुलिस ने पीएससी फोर्स के साथ क्षेत्र के संवेदनशील गांवों का दौरा कर फ्लैग मार्च किया।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए उच्चधिकारियों ने अपनी तैयारी पूर्ण करते हुए क्षेत्र के संवेदनशील गांवों में स्थानीय पुलिस उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह व उपनिरीक्षक नंदकिशोर द्वारा पीएसी फोर्स को साथ लेकर क्षेत्र संवेदनशील गांवों फतेहपुर, चौतरा सहित वैदखेडी गांवो मे फ्लैग मार्च कर प्रत्याशियों व क्षेत्र के लोगों को क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने के निर्देश दिए।

साथ ही, कहा कि किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी चुनाव मे बख्शी नहीं जाएगी। शरारती तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया क्षेत्र मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल कराने के लिए क्षेत्र के गांवों में पुलिस व पीएसी फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img