- पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा ने किया समाधी का लोकार्पण
जनवाणी संवाददाता |
थानाभवन: वास्तव में पंड़ित हरि प्रसाद उर्फ पीर हरि सिद्ध पुरूष थे। उनके जीवन से जुड़ी हुई लोक कथाएं आज भी समाज मे जीवंत है। बाबा के दर पर आकर जो भी सच्चे मन से मनोती मांगता है, बाबा उसकी इच्छा को अवश्य पूरी करते है।
उक्त उदगार थानाभवन नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा ने नगर में गांव लतीफगढ़ रोड स्थित पंड़ित हरि प्रसाद उर्फ पीर हरि की समाधि स्थल पर नवनिर्मित बरामदें का लोकार्पण करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वास्तव में पंड़ित हरि प्रसाद उर्फ पीर हरि सिद्ध पुरूष थे। बड़े बुजुर्ग व समाज के लोग उनके जीवन से जुड़ी किवदंतियों की चर्चा कर उनका भावपूर्ण स्मरण करते है।
मान्यता अनुसार जो भी सच्चे मन से बाबा के दर पर आकर मनोती मांगता है बाबा उसकी मुरादे अवश्य पूरी करते है। बाबा पीर हरि का स्थान साम्प्रदायिक एकता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने समाधि स्थल पर नवनिर्मित बरामदें व अन्य कार्य मे जनसहयोग पर आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा की कि समाज के लोग आगे भी अपना सहयोग यहां के विकास के लिए देते रहेंगे।
इनके अतिरिक्त कार्यक्रम में संजय कश्यप, हाजी जावेद अली, शाह आलम जैदी, मुबारक हुसैन एडवोकेट, ठेकेदार चौधरी निशांत, सुशील पांचाल, विनोद करसनिया, अरशद जमाल आदि ने विचार व्यक्त करते हुए बाबा का भावपूर्ण स्मरण किया।
इस अवसर पर ठेकेदार चौधरी नवाब, चौधरी जयदीप, ठेकेदार जावेद अली, सभासद ऋषिपाल सैनी, रणवीर, पंकज सैनी, ओमपाल सैनी, सुरेंद्र गर्ग, गुलाब सैनी, देवेंद्र प्रजापति, हिम्मत सैनी, सूफी रहमत शाह, सोहन, आशु, प्रवेश कुमार, जमशेद, सुभाष सैनी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

