Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

प्रशासन की गाइडलाइन का करें गम्भीरता से पालन

  • चेत्र नवरात्री एवं रमजान माह के पर्व के दृष्टिगत जनपद स्तर पर शांति समिति के सदस्यों की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

जनवाणी संवाददाता  |

मुज़फ्फरनगर: चेत्र नवरात्री व रमजान माह के पर्व के दृृष्टिगत जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में जनपदीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। इसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव एव विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारियों ने उक्त बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में जनपदवासियों से चेत्र नवरात्री व रमजान माह के पर्व भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण रूप से मनाने का अपील की गयी।

WhatsApp Image 2022 04 02 at 3.28.55 PM 1

जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियो को निर्देशित किया कि जनपद में चेत्र नवरात्री व रमजान माह के पर्व के दृृष्टिगत धार्मिक स्थलों के पास विशेष रूप से अभियान चलाते हुए कार्य करे तथा सफाई व्यवस्था को सफाई वाहनों के लिए मेगा प्लान तैयार कर जनपद की प्रत्येक नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद द्वारा युद्व स्तर पर कार्य किया जाये। इसके अलावा जिलाधिकारी ने जनमानस से अपील की कि प्रशासन द्वारा बनायी गयी व्यवस्था का सम्मान करें तथा अनुशासन के दायरे में काम करें।

WhatsApp Image 2022 04 02 at 3.28.55 PM 2

प्रशासन जनता के लिए ही है इसलिए प्रशासन द्वारा जो भी गाइडलाइन्स जारी की जाती है उनका गंभीरता के साथ अनुपालन करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने आम-जनमानस से अपील की कि त्यौहारों के दृष्टिगत सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से फैलाये गये किसी भी अफवाहों पर ध्यान ना दे एवं दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। बैठक में चेत्र नवरात्री व रमजान माह के पर्व के दौरान शहर में अमन चौन, शांति बनाये रखने पर चर्चा हुई।

WhatsApp Image 2022 04 02 at 3.28.55 PM

शांति समिति की बैठक में जिलाधिकारी के कहा कि चेत्र नवरात्री व रमजान माह के पर्व खुशियों का त्योहार है। इसे खुशी-खुशी एवं भाईचारे से मनाना चाहिए। इसे भाईचारे का पर्व मानते हुए मनाना चाहिए। मौके पर शांति समिति के सदस्यों ने पर्व के दौरान बिजली, पानी एवं ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने की मांग की गई।

जिसके लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को बैठक के दौरान ही निर्देशित कर दिया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, समस्त उपजिलाधिकारी/सीओ एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी गण एवं जनपद के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img