Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

त्योहारी सीजन को लेकर खाद्य विभाग की छापेमारी

  • दुकानों से लिये कुट्टू के आटे समेत कई पदार्थों के सैंपल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: त्योहारी सीजन के मौके पर खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट रोकने के उद्देश्य से खाद्य विभाग की ओर से अभिहित अधिकारी के निर्देशन में बुधवार को अभियान चलाकर छापा मारा गया। इस दौरान क्षेत्र की कई दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिये गये। कुट्टू के आटे, मुनक्का, घी समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिये भेजे गये।

बता दें कि त्योहारी सीजन के चलते खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल शुरू हो जाता है, लेकिन इस बाद खाद्य विभाग की ओर से सख्ती से कार्य किया जा रहा है। अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि बुधवार को अभियान चलाकर कई दुकानों से सैंपल लिये गये।

इनमें नई सड़क स्थित राम किराना स्टोर से सिंघाडे का आटा, एम मार्ट गढ़ रोड से मुनक्का, देवेन्द्र किराना स्टोर से घी, भारत किराना स्टोर हसनपुर से कुट्टू का आटा, रोशनलाल किनानगर से भैंस का दूध, गढ़ रोड से मिश्रित दूध, ईजी डे मंगलपांडे नगर से साबूदाना, रामदाना लड्डू, खड़ौली बाइपास से नमकीन, बागपत रोड से समाई के चावल आदि दुकानों से सैंपल एकत्र किये गये।

उन्होंने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिये लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेज दिये गये हैं। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार, सुभाष चंद्र मौर्य, परमवीर सिंह, वैभव शर्मा, उमेश कुमार, विपिन कुमार, अमित कुमार, मनोज कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img