जनवाणी संवाददाता
बागपत: कलक्ट्रेट सभागार में पांच अगस्त को आयोजित होने वाले अन्न महोत्सव के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा अन्न महोत्सव का आयोजन जनपद की 403 उचित दर दुकानों पर किया जाएगा और यहां पर प्रधानमंत्री द्वारा भी संवाद किया जाएगा।
पांच अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत कार्ड धारकों को मुफ्त राशन मुफ्त बैग दिया जाएगा और इसका लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।

