Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन को समितियों का गठन

  • चौधरी चरण सिंह पार्क में चल रहे धरने के 11वें दिन लखनऊ से पहुंचे प्रतिनिधियों ने दिया समर्थन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: श्रीकांत त्यागी और उनके परिवार के उत्पीड़न के विरोध में त्यागी समाज का धरना 11वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान लखनऊ से त्यागी ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष मंगू सिंह ने टीम के साथ धरना स्थल पहुंचकर समर्थन जताया। वहीं धरना संचालन समिति ने मंगलवार को प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जिलेवार पांच-पांच सदस्यीय समितियों के गठन की घोषणा की।

नोएडा में श्रीकांत त्यागी की गंभीर धाराओं में गिरफ्तारी, उनकी पत्नी और मामी को अवैध हिरासत में चार दिन और रातों को एसटीएफ की टीम द्वारा कई जिलों में लेकर घूमने जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरते हुए त्यागी समाज की ओर से कमिश्नरी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना दिया जा रहा है। आंदोलन के 11वें दिन त्यागी ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष मंगू सिंह अपने सहयोगियों के साथ धरना स्थल पहुंचे।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा को 100 प्रतिशत वोट देने वाला त्यागी ब्राह्मण समाज आज खुले आसमान के नीचे बैठकर आंदोलन करने को विवश हो गया है। उन्होंने धरने को पूर्ण समर्थन का ऐलान करते हुए कि सरकार को श्रीकांत त्यागी और उनके परिवार के साथ किए गए जुल्म का हिसाब देना होगा और समाज की बात सुननी पड़ेगी। इस अवसर पर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभा रहे मांगेराम त्यागी ने कहा कि जब-जब किसी समाज पर विपत्ति आई है,

भाजपा ने हमेशा उस समाज से किनारा कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्वसमाज की बात करने वाली भाजपा केवल व्यापारियों के लिए काम करती है। भाजपा में किसी अन्य समाज के लिए कोई स्थान नहीं है। भाजपा दूसरे समाज को केवल राजनीति के लिए इस्तेमाल करती रही है। उन्होंने कहा कि आज समय आ गया है कि भाजपा के लिए दरी बिछाने के बजाय त्यागी ब्राह्मण समाज अपने संगठन को मजबूत करने के लिए काम करे।

धरना संचालन समिति की ओर से अवगत कराया गया कि छह सितंबर को प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन के लिए हर जिले में पांच सदस्यीय समिति बनाई गई है। यह समितियां अपने जिले में गांव-गांव जाकर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए काम करेगी।

छह सितंबर के जिला मुख्यालयों पर आहूत धरना-प्रदर्शन में ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर पहुंचने का आह्वान किया गया। वक्ताओं में मुख्य रूप से अमरीश त्यागी, अवनीश त्यागी, हिमांशु त्यागी, पुष्पेन्द्र त्यागी, दीपेन्द्र त्यागी प्रधान, आरडी त्यागी, राजीव त्यागी, केके त्यागी, अंशुल त्यागी, आकाश त्यागी, नरेन्द्र शर्मा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img