Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

पूर्व प्रमुख का निधन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

 

जनवाणी संवाददाता  |

शाहपुर: गांव सोरम निवासी 55 वर्षीय पूर्व प्रमुख यशपाल बालियान का ह्रदय गति रुक जाने से बुधवार की देर रात निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही गांव में शोक छा गया। गुरुवार को गांव के श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र अभिषेक ने उनकी चिता को मुखग्नि दी।

यशपाल बालियान रालोद के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे तथा वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बुढाना विधानसभा सीट से प्रबल दावेदार थे। वे 2000 से 2005 तक शाहपुर ब्लॉक के प्रमुख भी रहे। उनका छोटा पुत्र माणिक भारतीय फुटबाल टीम में गोलकीपर है तथा देश विदेश में भी नाम रोशन कर चुका है।

वे अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्रियों को छोड़ गए। यशपाल बालियान के माता पिता व अन्य परिजन उनकी असमायिक मौत से गमजदा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img