Thursday, June 4, 2026
- Advertisement -

पूर्व सीएम हरीश ने त्रिवेन्द्र सरकार पर फिर हमला बोला

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने त्रिवेंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो जैसा बोएगा, वो वैसा ही काटेगा। 2016 में भाजपा ने प्रदेश में अस्थिरता पैदा की थी। आज खुद भाजपा राजनीतिक अस्थिरता में है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। बेरोजगारी भी लगातार बढ़ रही है। पिछले साढ़े 3 साल की त्रिवेंद्र सरकार ने राज्य की जनता को कुछ नहीं दिया। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी की दर अन्य प्रदेशों के मुकाबले बढ़ी है।

अर्थव्यवस्था में सबसे तेज गति से गिरावट देखी जा रही है। कोरोना महामारी में भी उत्तराखंड ने हिमालयी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार इन चुनौतियों को गंभीरता से नहीं ले रही है। जब प्रदेश को केन्द्र सरकार से मदद की जरूरत है, ताकि राज्य का विकास समुचित तरीके से हो सके तब प्रधानमंत्री लोगों के हाथ में खिलौना बनाने के नाम पर खिलौना पकड़ाने का काम कर रहे हैं।

हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस कभी भी राजनीतिक अस्थिरता के पक्ष में नहीं रही है। परंतु भाजपा के द्वारा लगातार राजनीतिक खेल खेला जा रहा है। उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भाजपा यह खेल खेल चुकी है। वह लोकतंत्र और संविधान के साथ महापाप कर रही है।

भाजपा की गलत नीतियों के कारण प्रदेश की हालत सुधरने की जगह बिगड़ रही है, जो कि चिंता की बात है। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस में किसी प्रकार का कोई अंतर्कलह नहीं है। कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर से कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

जिसका नतीजा आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उनके द्वारा केंद्र सरकार से बड़ी मुश्किल से सीमांत बजट से टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग स्वीकृत कराई गई, जो सीमांत क्षेत्र की सुरक्षा, विकास और पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इसको भाजपा की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने पिछले साढ़े 3 साल से रोकने का काम किया जिससे क्षेत्र का विकास प्रभावित हुआ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...

Tariff: भारत समेत 60 देशों पर अमेरिका का नया टैरिफ प्लान, जबरन श्रम का लगाया आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका भारत के साथ संबंध...

Delhi News: मालवीय नगर अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की सहायता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली...

Asaram: आसाराम की बिगड़ी तबीयत, जोधपुर के अस्पताल में कराया गया भर्ती

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नाबालिग से यौन उत्पीड़न के...
spot_imgspot_img