- कांग्रेसियों उनके रास्तों पर चलने का लिया संकल्प
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 103वीं जयंती हषोल्लास के साथ मनाई। कांग्रेसियों ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। गुरुवार को शहर के विश्वकर्मा नगर स्थित कार्यालय पर कांग्रेसियों पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का 103वां जन्ममदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा व सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव गर्ग और कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण कर मिष्ठान वितरित किया। ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवम्बर 1917 को एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था।
इंदिरा गांधी शुरू से ही स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहीं। बचपन में उन्होंने ‘बाल चरखा संघ’ की स्थापना की और असहयोग आंदोलन के दौरान कांग्रेस पार्टी की सहायता के लिए 1930 में बच्चों के सहयोग से ‘वानर सेना’ का निर्माण किया। 1972 में भारत रत्न बनी। वह दुनिया की सबसे लोकप्रिय महिला थी। लौह महिला द्वारा अपनी प्रबल कुटनीती के बल पर पाकिस्तान को दो टुकड़ों में विभाजित कर अपनी दक्षता का लोहा वैश्विक पटल कायम किया।
मौके पर वैभव गर्ग, बाबूखान, ओमबीर उपाध्याय, योगेश भारद्वाज, रविन्द्र आर्य, पुनीत शर्मा, राजकुमार शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सुशील वालिया, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

जन्मदिन पर आयरन लेडी इंदिरा गांधी भाव पूर्ण स्मरण
गुरूवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिन 19 नवम्बर 1917 को हुआ था। मात्र 11 वर्ष की आयु में इन्होंने ब्रिटिश शासन का विरोध करने के लिए वानर सेना बनाई थी। सन् 1938 में इंडियन नेशन कांग्रेस में शामिल हुई थी।
1947 से 1964 तक उन्होंने अपने पिता नेहरू जी के साथ देश की सेवा में अपना समय दिया। वह कड़े फैसले लेने वाली अजीम शख्शियत थी। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, श्यामलाल शर्मा, धर्मेंद्र कांबोज, विनोद अत्री, महिपाल शर्मा, सुरेंद्र सरोहा, अरविंद झंझोट, जावेद खान, लोकेश कटारिया, धीरज उपाध्याय, रामपाल पांचाल, निन्ना अंसारी, प्रवीण तरार, विनोद सैन, फैजान, राधेश्याम गोयल आदि उपस्थित रहे।

