- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हैल्दी बेबी शो का आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय चिकित्सालय पर नवजात शिशुओं की स्वस्थ्य शिशु प्रतियोगिता बेबी शो का आयोजन किया गया। इस दौरान शिशुओं के स्वास्थ्य सम्बंधी टीकाकरण, खान पान एवं एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
गुरूवार को शहर के राजकीय चिकित्सालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वस्थ्य शिशु प्रतियोगिता (हैल्दी बेबी शो) का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेशचंद्रा ने किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम सक्सेना ने कहा कि शिशु के जन्म के बाद दो दिन विशेष ध्यान रखे।
बच्चों को मां के साथ रखे और छह माह तक सिर्फ मां का दूध पिलाये। पानी या कोई अन्य चीज बच्चों को न दे। मां के दूध से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। सरकार द्वारा अस्पतालों पर चलने वाले टीकाकरण अभियान में बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण अवश्य कराए।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेशचंद्रा ने कहा कि नवजात बच्चों के पैदा होने के बाद बरती जाने वाली लापरवाही में देश में प्रत्येक एक हजार बच्चों पर 23 बच्चों की मौत प्रतिदिन हो जाती है। कंगारू मदर केयर का पालन करें। बच्चों को विटामिन के टीके लगवाये।
इस अवसर पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम सक्सेना, डॉ. रामनिवास, डॉ. दीपक कुमार, फार्मासिस्ट नवनीत शर्मा, हनीफ आदि मौजूद रहे।

