Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मंडी समिति परिसर में गोष्ठी आयोजित की गई वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान संवाद का सीधा प्रसारण भी किसानों को दिखाया गया।

शुक्रवार को नगर के हल्दौर मार्ग स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में किसान संवाद पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर किसान संवाद गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में मौजूद वक्ताओं ने सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए राजनेताओं व किसान संगठनों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने का प्रयास किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल के बाद से किसान अपनी उपज को कहीं भी ले जाकर बेचने के लिए स्वतंत्र रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिल में कहीं भी एमएसपी व कृषि मंडियों को समाप्त किए जाने का कोई तनिक भी प्रावधान नहीं है। लेकिन ऐसे राजनेता जिनकी दुकानें बंद हो चुकी हैं किसान संगठनों के नेताओं के कंधे पर बंदूक रख कर किसानों में कृषि बिलों के विरोध में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। वक्ताओं का कहना था कि आंदोलन कर रहे नेताओं ने अभी तक कृषि बिल को ढंग से पढ़ा भी नहीं है और विरोध करने पर उतारु हो गए हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से वहां मौजूद सैकड़ों किसानों को कृषि बिलों के विरोध में फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम को भाजपा नेता विवेक कर्णवाल, विधायक पति हरिराज सिंह सैनी व व्यापारी नेता अजय मित्तल, सुबोध गुप्ता, शैलेंद्र चौधरी, विरेंद्र राजपूत, शेखर चौधरी, आशु गोयल, पवन कुमार आदि ने संबोधित किया। व्यवस्था बनाने में मंडी समिति सचिव अनिल कुमार त्यागी, मंडी निरीक्षक दीपक कुमार के साथ हरचरण सिंह, देवेंद्र, रोहिताश सिंह, विपिन कुमार आदि का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद किसानों व भाजपा नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान संवाद का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img