Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारी गोली, पढ़िए- सीक्रेट सर्विस ने कैसे बचाई जान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अमेरिका में एक बार फिर पूर्व राष्ट्रपति पर गोली चलाई गई। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब एक रैली को संबोधित कर रहे थे उस वक्त एक हमलावर ने काफी उंचाई वाली जगह से ट्रंप पर एक के बाद एक कई गोलियां दागी।

इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें ट्रंप के कान के पास से खून निकलता देखा जा सकता है। इस घटना के बाद ट्रंप खतरे से बाहर हैं। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर बयान जारी कर खुद को गोली लगने के बारे में बताया है। हम आपको तस्वीरों के जरिए बताएंगे कि कैसे ये पूरी घटना घटी।

जिस वक्त पहली गोली चली उस वक्त ट्रंप अपने दाईं ओर देख रहे थे। गोली की आवाज सुनते ही भाषण रोक दिया। जैसे ही दूसरी गोली चली अमेरिका के राष्ट्रपति को अपने कान पर हाथ रखे हुए देखा गया। इसके तुरंत बाद हमलावर ने तीसरी गोली चलाई, जिससे बचने के लिए ट्रंप पोडियम के नीचे झुककर बचने की कोशिश करते दिखे।

इसके तुरंत बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेटों ने डोनाल्ड ट्रंप को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया। इसके तुरंत बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेटों ने डोनाल्ड ट्रंप को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया। इस दौरान ट्रंप के कान के पास से खून बहता देखा गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img