Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

विधानसभा अध्यक्ष व उच्च शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में स्मार्ट कक्षों का हुआ शिलान्यास

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऋषिकेश में मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा केंद्र पोषित योजना के राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान फेस 2 के अंतर्गत प्राप्त अनुदान से भूतल में निर्मित दो स्मार्ट कक्षों का शिलान्यास विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रावल और उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किया। इसके साथ ही महाविद्यालय ऋषिकेश में सरकार द्वारा 218.22 लाख रुपये से निर्मित पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया किया गया।

लोकार्पण समारोह के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने ऋषिकेश महाविद्यालय में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के परिसर स्थापित करने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया।

कहा है कि ऋषिकेश महाविद्यालय श्री देव सुमन विश्वविघालय के कैंपस के रूप में स्थापित होने से इस क्षेत्र के छात्र छात्राओं को लाभ प्राप्त होगा। अग्रवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए कहा है कि महाविद्यालय में लाइब्रेरी के स्थापित होने से छात्र छात्राओं को शोध कार्य करने में आसानी होगी।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत कहा है कि प्रदेश के सभी महाविद्यालयों को वाईफाई कनेक्टिविटी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ई लाइब्रेरी हर महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी। जिससे छात्र छात्राओं को सूचना तकनीकी के युग में हर प्रकार का लाभ मिल सके।

कहा है कि छात्र छात्राओं के सुविधा के लिए शत प्रतिशत फर्नीचर, प्रोफेसर सभी व्यवस्थाओं से महाविद्यालयों को सुसज्जित किया जा रहा है। उन्होंने श्री देव सुमन विश्वविद्यालय परिसर स्थापित करने के लिए 40 करोड़ देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर डॉ सत्येंद्र कुमार एवं विद्यालय की एक अन्य पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया।

इस अवसर पर श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डा. पीपी ध्यानी, उच्च शिक्षा के पूर्व निदेशक डा. एनपी माहेश्वरी, डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, महाविद्यालय की प्राचार्य डा. सुधा भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, भास्कर बिजलवान, अंजू भट्ट, बीएल गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, पार्षद शिव कुमार गौतम, विकास तेवतिया, संजीव पाल, प्रदीप कोहली आदि मौजदू रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img