Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

एजेंटों की भीड़ में चार निकले कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

  • कांधला में अव्यवस्थाओं के बीच डेढ़ घंटा देरी से मतगणना

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार को नगर के श्री चंदन लाल इंटर कालेज में अव्यवस्थाओं के बीच करीब डेढ़ घंटा देरी से प्रारंभ हुई। इससे पूर्व मतगणना केंद्र पर पहुंचें मतमगणना एजेंटों की भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मतगणना स्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंचे।

रविवार को नगर के श्री चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज में प्रत्याशियों एवं उनके एजेंट प्रात: करीब 7:30 बजे पहुंचने प्रारंभ हो गए थे। आधा घंटा के अंदर ही मतदान केंद्र के बाहर भारी भीड़ जुट गई। अव्यवस्थाओं के चलते सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गई।

मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश को लेकर प्रवेशद्वार पर पुलिस ने मतगणना एजेंटों की कोविड की रिपोर्ट चेक की तो कई मतगणना एजेंट कोविड की रिपोर्ट के बिना ही मिले। कोविड की निगेटिव रिपोर्ट के उनको मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। जिस पर मतगणना एजेंटों ने हंगामा कर दिया।

इसी बीच जिलाधिकारी जसजीत कौर एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मतगणना केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने मतगणना एजेंटों को मतगणना केंद्र में प्रवेश के लिए लाईनें लगवाई गई। मतगणना केंद्र में पहुंचने को लेकर एजेंट धक्का मुक्की करते नजर आए। उसके बाद उनको मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया गया। वहीं भारी भीड़ उमड़ने के कारण व्यवस्था बनाने में पुलिस को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

इस तरह से मतगणना निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटा देरी से प्रारंभ हो सकी। दोपहर बाद एक बार फिर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मतगणना स्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंचें। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी से मतगणना के बारे में जानकारी लेते हुए सभी को कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने तथा सोशल डिस्टेंस बनाने के साथ-साथ सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

भीड़ में मिले 4 कोरोना पॉजिटिव

मतगणना के लिए एजेंट बनने के लिए बिना कोविड की जांच कराए पहुंचें लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से चिकित्सकों की टीम बुलाकर जांच कराई गई। जांच के दौरान 80 लोगों में से 4 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव पाई गई। उक्त चारों लोगों को तुरन्त भीड़ से निकालकर उनके घरों में होम आईसुलेट करा दिया गया।

कांधला में 5 बजे तक 3 परिणाम घोषित

त्रिस्तरीय चुनाव में विकास खंड कांधला के 33 गांवों में सर्वप्रथम क्षेत्र के गांव चढ़ाव का चुनाव परिणाम आया। गांव चढ़ाव में मात्र 918 वोट हैं। यहां प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में रविंद्र ने 347 मत प्राप्त किए जबकि उसके प्रतिद्वंदी रहतू ने 225 मत प्राप्त किए। वहीं क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान में रूबी देवी ने 370 मत प्राप्त कर गुड्डी देवी (326 मत) को पराजित किया। गांव ब्रहमखेडा में तहेन्द्र 608 मत ने अशोक (470 मत) को पराजित किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img