जनवाणी संवाददाता |
ककरौली/मुजफ्फरनगर: ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा के पास ई-रिक्शा व पिकअप की भिड़ंत में महिला सहित चार घायल। पिकअप गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया।
गुरुवार की देर शाम भोपा थाना क्षेत्र के गांव तिस्सा निवासी मुनी पुत्री सलीम मोहम्मद उमर पुत्र मीर सेन आमना पत्नी मटरु नसरीन पत्नी नसीम सयदा पत्नी मोहम्मद उमर आदि गांव तिस्सा से ई-रिक्शा से थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव मुझेड़ा में एक शादी समारोह में भात देकर वहां से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही ये सभी लोग ई-रिक्शा से ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने साइड मार दी।
जिससे ई-रिक्शा पलट गई तथा ई-रिक्शा में बैठे सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पास से गुजर रहे भीम आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष कामिल खान ने डायल 112 की सहायता से सभी घायलों को जानसठ सीएचसी पर भर्ती कराया जहां चिकित्सक द्वारा उपचार देने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

