Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

रोडवेज की टक्कर से चार घायल

जनवाणी संवाददाता |

गागलहेड़ी: देहरादून रोड पर तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार 4 युवक युवतियां गम्भीर घायल हो गए सूचना पर पहुची पुलिस ने चारो घायलो को हरोडा चिकित्सालय भिजवाया जहां से एक युवक की हालत ज्यादा गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया। घटनास्थल से गुजर रहे एमएलसी शहनवाज खान ने भी घायलो को सड़क से हटवाने में मदद की।

जानकारी के अनुसार छुटमलपुर मोहल्ला संतनगर के देव सैनी उम्र 15वर्ष ओर उसकी बहन अवंतिका उम्र 16 वर्ष पुत्री पवन कुमार, अंजलि उम्र 14वर्ष ओर उसका भाई अभिषेक उम्र 17वर्ष पुत्र सौदान स्कूटी पर सवार होकर गागलहेड़ी से वापस अपने घर छुटमलपुर जा रहे थे। जैसे ही ये चारो स्कूटी पर सवार होकर पूर्व विधायक के दफ्तर के सामने पहुँचे तो सामने से आती रोडवेज बस ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय इनकी साइड मे जाकर टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चारो युवक युवतियों दूर जा गिरे ओर घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारो घायलों को हरोड़ा चिकित्सालय मे भर्ती कराया जहाँ पर अभिषेक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वही सहारनपुर डिपो की रोडवेक बस के चालक पर ओर परिचालक मोके से फरार होने मे कामयाब रहे। पुलिस रोडवेज को कब्जे मे ले लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img