जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: घने कोहरे के चलते बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर दो ट्रकों की आमने सामने की भिड़ंत के बाद पीछे से तेज रफ्तार से आ रही दो कारे दुर्घटना ग्रस्त ट्रकों में घुस गई। दुर्घटना में अलग अलग वाहनों में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये और मार्ग पर लंबा जाम लग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से मार्ग से हटवाया। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे घने कोहरे के चलते बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर स्थित ग्राम खासपुरा के ईंट भट्ठे के नजदीक दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई।

इतने दुर्घटना ग्रस्त चालक कुछ समझ पाते उनके पीछे से आ रही दो तेज रफ्तार कारे ट्रकों में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा कर मार्ग को सुचारू कराया।
दुर्घटना में कार सवार जनपद मुरादाबाद निवासी अक्षय पुत्र अनिल व उसकी मांता उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं अंडे की क्रेट से लदे ट्रक का चालक सुभाष पुत्र हरदेई लाल निवासी थाना मिलक रामपुर ट्रक के केबिन में फंस गया जिसे पुलिस ने किसी तरह निकाल कर जिला अस्पताल भिजवाया।

वहीं सीमेंट की बोरी से लदे ट्रक का चालक मौका पाकर फरार हो गया। मामूली रूप से घायल लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने नूरपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के अनुसार इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नही हुई।

