Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

अब एम्स में 300 रुपये तक की सभी जांचें मुफ्त

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने हजारों मरीजों को राहत देते हुए 300 रुपये तक की सभी जांच को अब निशुल्क करने का फैसला लिया है। एम्स प्रबंधन ने बृहस्पतिवार शाम को इस आशय का आदेश जारी किया। हालांकि दूसरी ओर प्राइवेट वार्ड का शुल्क डेढ़ से दोगुना बढ़ा दिया है। करीब 10 साल बाद प्राइवेट वार्ड का शुल्क बढ़ाया गया है।

प्रबंधन के इस फैसले से अब खून की जांच, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड आदि निशुल्क होंगी, जिनके लिए मरीज को अधिकतम 300 रुपये तक भुगतान करना पड़ता था। दरअसल एम्स प्रबंधन कई सालों से मरीजों पर खर्च का बोझ कम करने के लिए 500 रुपये तक की सभी जांच निशुल्क करने की योजना बना रहा था। इस फैसले से एम्स के बजट पर असर नहीं पड़ेगा, खर्च का संतुलन बनाए रखने के लिए प्राइवेट वार्ड का शुल्क बढ़ाया है।

निजी वार्ड का कमरा व खाना महंगा

  • निजी वार्ड में अब बी श्रेणी के कमरे के लिए रोजाना 2000 के बदले चुकाना होगा 3000
  • डीलक्स कमरे के लिए तीन हजार के बदले अब चुकाना होगा 6000 रुपये
  • भोजन भी 200 से बढ़कर 300 रुपये कर दिया गया है। है। यह नया शुल्क एक जून से लागू होगा।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img