Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

35 ​गर्भवतियों के नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड कर दिए परामर्श

  • रोटरी क्लब शामली मिडटाउन के तत्वावधान में शिविर

जनवाणी संवाददाता |

शामली: रोटरी क्लब शामली मिडटाउन के तत्वाधान में मां सावित्री हॉस्पिटल में निशुल्क अल्ट्रासाउंड शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 35 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कर उन्हें परामर्श दिए गए।

शनिवार को शामली शहर के बुढ़ाना रोड स्थित मां सावित्री देवी हॉस्पिटल में रोटरी क्लब शामली मिडटाउन के तत्वावधान में निशुल्क अल्ट्रासाउंड शिविर का शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष डा़ रीतिनाथ शुक्ला ने किया।

इस दौरान चिकित्सकों ने करीब 35 गर्भवती महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंट करते हुए उन्हें परामर्श दिया। साथ ही कोरोना से बचाव के उपाए भी बताये गए। जिसमें 2 गज दूरी एवं मास्क जरूरी के बारे में सभी लोगों को समझाया गया।

डा. रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि क्लब द्वारा प्रत्येक माह निशुल्क शिविर लगाया जाता है, जिसमें असहाय लोगों के निशुल्क अल्ट्रासांड किए गए। इस अवसर पर डा. संजीव कुमार, अजय बाबू शर्मा, अनीता शर्मा, डा़ नीलम शुक्ला, संदीप विश्वकर्मा, निक्की, सुरभी बंसल, अंजलि, रूमा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img