Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

पार्टी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक, अजित पवार के निधन पर शोक की लहर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार को एक दुखद हादसे में निधन हो गया। वह एक प्लेन क्रैश में सवार थे, जो बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस अप्रत्याशित घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है, और उनके निधन पर सिनेमा जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक, सभी ने इस सदमे को गहरा दुख व्यक्त किया है। आइए जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री से कौन-कौन सी हस्तियां उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं।

पवन कल्याण

पवन कल्याण ने एक्स पर लिखा, “आज प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन की दुखद खबर से गहरा सदमा लगा है। महाराष्ट्र के लोगों के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।”

रितेश देशमुख

रितेश ने ट्वीट किया, “यह जानकर बहुत सदमा लगा और दिल टूट गया कि हमने एक हादसे में अजित दादा को खो दिया है। महाराष्ट्र के सबसे डायनामिक नेताओं में से एक, उन्हें काम में लापरवाही बिल्कुल पसंद नहीं थी और वह अपने आस-पास के लोगों को हमेशा बेहतर करने के लिए प्रेरित करते थे। वह अपनी बात कहने में कभी हिचकिचाते नहीं थे। उनकी हाजिरजवाबी बेमिसाल थी। पूरे राज्य में उन्हें बहुत प्यार किया जाता था।”

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने एक्स पर लिखा, “महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार दादा के निधन से सदमे में हूं और दुखी हूं। वह बहुत सज्जन और दयालु थे! मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओम शांति!”

मधुर भंडारकर

फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने लिखा, “अजित पवार जी के अचानक निधन से बहुत सदमे में और दुखी हूं। उनका जाना एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। इस बेहद मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं सुनेत्रा जी, पार्थ, जय और पूरे पवार परिवार के साथ हैं। उन्हें हिम्मत मिले। ओम शांति।”

अजय देवगन

अजय देवगन ने ट्वीट किया, “माननीय उप मुख्यमंत्री अजित पवार जी के दुखद निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। उनके परिवार, प्रियजनों और इस अपार क्षति से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने एक्स पर लिखा, “दुखद विमान दुर्घटना में अजित पवार जी के असामयिक निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। लोगों के लिए उनकी सेवा को सम्मान के साथ याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार के साथ हैं। ओम शांति।”

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने कहा, “यह बहुत ही हैरान कर देने वाली खबर है। इसे बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।”

रवि किशन

रवि किशन ने कहा, “महाराष्ट्र की राजनीति और देश के लिए इससे बड़ा नुकसान नहीं हो सकता। मैं उन्हें पर्सनली जानता था और उन्हें ‘बारामती का राजा’ कहा जाता था।”

रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत बाकी लोगों के निधन से दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले। दिल तोड़ना वाला हादसा।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img