नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अगर आप जून की छुट्टियों में वीकेंड पर फैमिली या दोस्तों के साथ एंटरटेनमेंट प्लान कर रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। इस वीकेंड सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। ऐसे में चलिए जानते है पूरी लिस्ट।
भूल चूक माफ
राजकुमार राव और वामिक गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ अभी सिनेमाघरों में चल रही है। लेकिन फिल्म अब इस शुक्रवार यानी कि आज से ही ओटीटी पर भी आ गई है। ‘भूल चूक माफ’ 6 जून से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। भूल चूक माफ अब ऐसी फिल्म बन गई है, जो सिनेमाघरों में लगी होने के साथ-साथ ओटीटी पर भी उपलब्ध है।
छल कपट: द डिसेप्शन
6 जून यानी आज से ही जी5 पर क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘छल कपट: द डिसेप्शन’ रिलीज हो रही है। इसमें अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर इंस्पेक्टर देविका के किरदार में नजर आ रही हैं। जो बुरहानपुर में एक शादी के दौरान हुई हत्या की जांच करती हैं।
जाट
सनी देओल-रणदीप हुड्डा की एक्शन पैक्ड फिल्म ‘जाट’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है। ‘जाट’ 5 जून से नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
स्टोलेन
इसके अलावा आप वीकेंड पर अभिषेक बनर्जी की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘स्टोलेन’ भी देख सकते हैं। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर 4 जून से उपलब्ध है।
सिनेमाघरों में रिलीज हुईं ये फिल्में
ओटीटी के अलावा इस वीकेंड सिनेमाघरों में भी ‘हाउसफुल 5’ और कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं। जिनको देखकर आप अपने वीकेंड का आनंद उठा सकते हैं। हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म ‘हाउसफुल 5’ बॉलीवुड की पहली दो क्लाइमेक्स वाली फिल्म है। फिल्म के दो हिस्से रिलीज हुए हैं ‘हाउसफुल 5 ए’ और ‘हाउसफुल 5 बी’। वहीं अगर आपको एक्शन देखना है तो कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ आपकी पसंद बन सकती है।

