Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

गौवंश के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में रोष

जनवाणी संवाददाता |

नूरपुर: शिवाला कला के गांव रतनगढ़ में खेतों के भीतर गौवंश के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस अवशेषों को उठाकर ले गई। गौवध की सूचना से हिंदू संगठनों में रोष फैल गया।

रविवार को रतनगढ़ निवासी गंभीर त्यागी और अमित त्यागी के खेत में आधा दर्जन के लगभग गौ वंश के अवशेष पड़े देखकर हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर एसओ शिवाला कला सनोज प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और खेतों में फैले अवशेषों को मैजिक में लदवाकर वहां से ले गए।

गौवंश का वध किए जाने की सूचना मिलने पर गौरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष प्रशांत तोमर, इंद्र कुमार, सुधीर चौधरी, संतोष त्यागी, अंकित कुमार आदि हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मौके पर मौजूद सीओ चांदपुर शुभ सूचित से गोवध करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीओ ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। गांव के चौकीदार भीष्म सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img