जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: गन्ना समिति में भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक संपन्न हुई बैठक में किसानों ने बिजली के जर्जर तारों को बदलने, आवारा पशुओं को पकड़े जाने व सरकार द्वारा पारित किए गए बिलों को वापसी करने की मांग की।
स्योहारा के गन्ना समिति में भारतीय किसान यूनियन मासिक बैठक आयोजन हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा कि स्योहारा क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक है जो आए दिन किसानों के फसलों के नुकसान के साथ-साथ जंगल आने जाने में चोटिल कर रहे है।
भारतीय किसान यूनियन की मांग है कि स्योहारा क्षेत्र में सरकारी गौशाला खोली जाए जिससे इन आवारा पशुओं से किसानों को छुटकारा मिले साथ ही बिजली की जर्जर लाइनों की तारों के बदलवाने की मांग की। बिजली के जर्जर लाइनों से किसानों के खेत में फाल्ट हो जाने से आग लगकर फसल में काफी नुकसान होता है जिसकी भरपाई नहीं होती। सरकार द्वारा पारित अध्यादेश ओं का विरोध करते हुए वापस करने की मांग करते है।

गन्ना समिति द्वारा किसानों की पर्ची जारी की जाए क्योंकि सब किसानों के पास मोबाइल नहीं है अगर किसानों की मांग प्रशासन पूरी नहीं करता है आगे भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने को मजबूर होगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर गजराम सिंह, पृथ्वी सिंह, नवीन कुमार, अवनीश कुमार, महेश यादव, पीतम सिंह यादव, आलोक कुमार, देवेंद्र सिंह, शफीक अहमद, इस्लामुद्दीन आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत व संचालन सुरेश सिसौदिया ने किया है।

