Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

मोक्षदायिनी है गंगा मैया : रेखा नागर

  • गढ़मुक्तेश्वर गंगा मेला भूमि पूजन का कार्य आलाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ

जनवाणी संवाददाता |

हापुड़: गढ़ गंगा मेले भूमि पूजन का कार्य जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले की सुरक्षा के इंतजामात में कोई भी लापरवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी क्योंकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश है कि गढ़-गंगा मेले में कोई भी अप्रिय घटना न हो पाए।

गढ़-गंगा मेले का भूमि पूजन करने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने कहा कहा कि मोक्षदाहिनी गंगा मैया हमारी मोक्षदायिनी है। उसके पावन जल में नहाने से कोढ़ियों की काया भी स्वस्थ हो जाती है। वैसे भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि गंगा मैया हमारी आस्था की प्रतीत है। उस पर लगने वाले प्राचीन गढ़-गंगा मेले में सुरक्षा के पूरे इंतजामात होने चाहिए क्योंकि इस मेले में दूर-दराज राज्यों के श्रद््धालु भी यहां आते हैं और गंगा मैया के जल में स्नान करके स्वयं को भाग्यशाली समझते है।

24 14

इसलिए वहां कोई अप्रिय घटना न घट पाए। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले इस गढ़-गंगा मेले के लिए निगरानी समितियों का गठन भी किया गया है। उनसे साफ शब्दों में कह दिया गया है कि मेले में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा के विशेष इंतजाम होने चाहिए ताकि वे मेले का आनंद उठा सकें। जिलाधिकारी मेघा रूपम् ने प्रशासनिक अधिकारियों को मेले के संबंध में भूमि पूजन के बाद विशेष निर्देश दिए।

25 11

साथ ही पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अपनी टीम के साथ संवेदनशील इलाकों का पूरी तरह से निरीक्षण किया। साथ ही निर्देश दिए कि गढ़-गंगा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। अन्यथा संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

26 9

जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यान तथा जिला पंचायत की विशेष अपर अधिकारी आरती मिश्रा समेत अनेकों प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img