- बदमाश की गोली लगने से कांस्टेबल हुआ घायल
जनवाणी संवाददाता |
बुढ़ाना: एसएसपी अभिषेक यादव के निदेर्शानुसार वंचित वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मुठभेड में गैंगस्टर व गैवध एक्ट का वंचित दबोचा है। बदमाशी गोली से एक कांस्टेबल भी घायल हो गया है। दोनों को कस्बे की सीएचसी से प्राथमिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
बुधवार को लगभग 10 बजे बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के क्राउन कान्वेंट स्कूल के पास कोतवाली प्रभारी मगनवीर सिंह गिल के नेतृत्व में पुलिसकर्मी वाहन चैकिंग कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने एक बाइक पर सवार दो यूवको को रुकने का इशारा किया। बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए गन्ने खेतों में घुस गये।
बदमाश की फायरिंग से कांस्टेबल रोहित चौहान के बाये हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने वह भी घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया।
फरार मुजरिम की तलाश में पुलिस जंगलों में घंटों कॉलिंग करती रही। पुलिस ने घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती कराया। जहा से दोनों को प्राथमिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि बदमाश रिहान पुत्र बाबू निवासी नगला रियावली थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। जिसके ऊपर अलग-अलग जगहों से गैंगस्टर, गैवध, पशु क्रूरता व गुंडा एक्ट जैसे संगीन धाराओ में मुकद्दमे दर्ज है।
गत माह से लगभग एक दर्जन मामलो में वांछित चल रहा था। अभियुक्त के पास से एक बिना नम्बर की लाल रंग बाइक, एक तमंचा, दो जिंदा व दो खोका कारतूस बरामद किया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजय पाल सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, कांस्टेबल विनय कुमार, कांस्टेबल रोहित चौहान व कांस्टेबल शिवकुमार आदि मौजूद रहे।

