Saturday, April 18, 2026
- Advertisement -

घर-घर से उठेगा कूड़ा, तभी सुधरेंगे हालात

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सबकुछ ठीक रहा तो नगर निगम की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाये जाने का कार्य जल्द ही शुरू हो जायेगा। इसे लेकर नगर निगम की ओर पूरी तैयारी की जा चुकी है। बस अब कंपनी का नाम ही सामने आना बाकी है।

नगर निगम की इस योजना के शुरू होने से जहां लोगों को लाभ पहुंचेगा तो कुछ पार्षदों की ओर से इसका विरोध भी शुरू हो गया है। पार्षदों ने इसे जनता की जेब पर बोझ बताया है। वहीं, नागरिकों ने इसका स्वागत किया है। लोगों ने कहा कि शहर को साफ रखना है तो सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

वर्तमान की बात करें तो नगर निगम ने शहर में 90 वार्डों में कूड़ा उठाने के लिये 200 के करीब गाड़ियां लगा रखी हैं, लेकिन इन गाड़ियों ने सही प्रकार से कार्य नहीं हो पाता। जिस कारण शहर में सफाई व्यवस्था ठीक प्रकार से नहीं हो पाती है, लेकिन नगर निगम ने अब घर-घर से कूड़ा उठाने के लिये डोर-टू-डोर योजना को शुरू करने की योजना बनाई है।

इसके लिये निजी कंपनी को कार्य सौंपा जायेगा और टेंडर की तकनीकी बिड भी खुल चुकी है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत इसमें घर-घर से कूड़ा उठेगा और पांच जगह एकत्र होगा कूड़ा डंपिंग ग्राउंड पहुंचाया जायेगा। निगम की इस योजना को लेकर जहां कुछ पार्षदों ने इसका विरोध किया है तो कुछ नागरिकों ने इसका स्वागत भी किया है।

लोगों ने कहा कि निगम की इस योजना का लाभ सभी शहरवासियों को पहुंचेगा और शहर को गंदगी मुक्त किया जा सकेगा। उन्होंने इसमें पूरा सहयोग देने की बात कही है। यहां बता दें कि यह यूजर्स चार्ज आवासीय और कमर्शियल प्रॉपटी के लिये अलग-अलग होगा।

जिसमें दुकानें, क्लीनिक, मॉल, स्कूल, कालेज सभी अलग अलग कैटेगिरी में शामिल होंगे। उधर, अपर नगरायुक्त ममता मालवीय ने कहा कि नगर निगम की ओर से जनवरी माह से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाए जाने की योजना है।

जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना को शुरू करने के लिए सभी को साथ मिलकर कार्य करना होगा। शहर को स्वच्छ रखने में सभी को सहयोग करना होगा।

पार्षद और डिप्टी मेयर ने कहा, बैठक में हो फैसला

नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष व वार्ड-43 के पार्षद रंजन शर्मा ने कहा कि इस तरह से यूजर्स चार्ज लगाया जाना ठीक नहीं होगा। इससे लोगों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। हाउस टैक्स के साथ इसे जोड़कर भेजा जायेगा जिससे उसकी दरे बढ़ जायेंगी। उन्होंने कहा कि जनता पर अतिरिक्त चार्ज तो बढ़ाया जा रहा है, लेकिन उन्हें सुविधाएं नहीं दी जा रही है। उन्होंने इस पर निर्णय बोर्ड बैठक में लिये जाने की बात कही।
शहरवासियों ने कहा, सफाई है जरूरी

एल ब्लॉक निवासी सोनू गुप्ता ने कहा कि शहर में गंदगी के कारण लोग परेशान रहते हैं। जगह-जगह कूड़े का ढेर लग जाता है। जिस कारण शहरवासियों को परेशानी होती है। अगर डोर-टू-डोर कूड़ा उठाया जाता है और प्रतिदिन सही समय और ठीक प्रकार से यह कार्य होगा तो लोग इसका स्वागत करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सड़कों से भी कूड़ा उठाया जाना चाहिए जिससे गंदगी का ढेर न लगे।
सेक्टर-11 निवासी सोनपाल ने कहा कि प्रतिमाह किसी ने किसी घर खर्च में हजारों रुपये अतिरिक्त खर्च हो जाते हैं।

अगर शहर की सफाई व्यवस्था में 50 से 100 रुपये अतिरिक्त खर्च होते हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बशर्ते सफाई समय पर और ठीक प्रकार से हो। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी तय करनी होगी, जिससे शहर की जनता परेशान न हो।

सेक्टर-आठ निवासी ब्रिजेश ने नगर निगम की घर-घर से कूड़ा उठाये जाने की योजना का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कूड़ा उठाये जाने की योजना के साथ एक हेल्पलाइन और शिकायत नंबर भी नगर निगम की ओर से जारी किया जाना चाहिए। इस पर भी विचार किया जाये, जिससे लोगों को अगर इस संबंध में कोई शिकायत करनी हो तो वह सीधे अधिकारियों से कर सकें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सताया हुआ पति दार्शनिक जैसा हो जाता है

भारतीय गृहस्थी के कुरुक्षेत्र में पत्नी वह अपराजेय महारथी...

महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक तूफान

संसद के विशेष सत्र में 16 अप्रैल को महिला...

जानलेवा बन रहे कीटनाशक

आजकल कीटनाशक गंभीर स्वास्थ्य जोखिम का कारण बनते जा...
spot_imgspot_img