- सीएनजी के दाम बढ़ने से घरेलू सिलेंडर का गलत इस्तेमाल बढ़ा
- दोपहिया वाहनों में अवैध तरीके से जमकर की जा रही गैस रिफिलिंग
जनवाणी संवाददाता |
सरूरपुर: रसोई गैस का गलत इस्तेमाल किए जाने से जहां रसोई गैस की किल्लत बढ़ी है। वहीं, सीएनजी के दाम बढ़ने के कारण रसोई गैस को अवैध-धंधों में जमकर धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। खुलेआम बस्ती मोहल्लों के बीच रसोई गैस सिलेंडर का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे जहां सिलेंडर की कालाबाजारी बढ़ रही है। वहीं, किसी बड़े खतरे की भी हादसे बनी हुई है।
सीएनजी के दाम लगातार बढ़ने के कारण चौपाया वाहनों में खासतौर पर बुक में चलने वाले किराए की कार में रसोई गैस का इस्तेमाल बढ़ गया है। सीएनजी के बढ़े दाम और रसोई गैस के सस्ते होने के कारण इसका गलत इस्तेमाल करके घरेलू गैस सिलेंडरों को कार में भरकर अवैध तरीके से धंधा करके पैसे कमाए जा रहे हैं।
यह गोरखधंधा क्षेत्र के कस्बा हर्रा में मेन रोड पर गांव बस्ती के बीच खुलेआम कुछ लोग कर रहे हैं। यही नहीं आसपास के कस्बों व गांवों में भी इस तरह का रसोई गैस का गलत इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिससे रसोई गैस के सिलेंडरों की जहां कालाबाजारी बढ़ रही है।
वहीं मुनाफा खबर घरेलू गैस सिलेंडर को औने पौने दाम में बेचकर मोटा मुनाफा भी कमा रहे हैं तो दूसरी ओर गांव बस्ती के बीच सरेआम गैस रिफिलिंग का अवैध धंधा करके कुछ लोग जहां लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। वहीं, किसी बड़े हादसे को भी न्योता दे रहे हैं।
गौरतलब हो कि कस्बा हर्रा में ही लगभग छह महीने पूर्व इसी तरह गैस रिफलिंग करते हुए एक बड़ा हादसा टल गया था और कार आग का गोला बन गई थी। लेकिन बावजूद इसके अब भी कस्बे में गैस रिफिलिंग का अवैध धंधा चरम पर चल रहा है। पुलिस की निगरानी में चल रहे इस अवैध धंधे जहां आम जन परेशान है।
वहीं, गैस की उठती फैलती बदबू और रिफिलिंग से हादसा होने की का हर समय बनी रहती है। जिससे कस्बे बस्ती के लोग दहशत में है और स्थानीय पुलिस प्रशासन से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके कुछ दबंग लोग इस अवैध धंधे करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

