Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

यूक्रेन का साथ देगा जर्मनी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का आठवां दिन है। रूस की ओर से अभी भी ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पास कर रूसी सेना को यूक्रेन से बाहर जाने के लिए कहा है। इसके अलावा यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है।

खारकीव में रूस की भारी बमबारी, बच्चों समेत आठ लोगों की मौत

नेक्स्ट न्यूज के मुताबिक खारकीव में रूस की भारी बमबारी जारी है। वहां बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है।

यूक्रेन संकट पर चर्चा करने के लिए राहुल गांधी विदेश मंत्रालय पहुंचे

यूक्रेन संकट पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश मामलों पर संसद की सलाहकार समिति में शामिल होने के लिए विदेश मंत्रालय पहुंचे। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर संसद की बैठक की समिति को जानकारी देंगे।

ऑपरेशन गंगा के तहत 3726 भारतीयों को आज देश वापस लाया जाएगा

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा कि ऑपरेशन गंगा के तहत 3726 भारतीयों को आज रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से भारत वापस लाया जाएगा। इन सभी को लाने में बुखारेस्ट से 8 उड़ानें, सुसेवा से 2, कोसिसे से 1 फ्लाइट, बुडापेस्ट से 5 और रेजजो से 3 उड़ानें संचालित की जाएंगी।

यूक्रेन के 15 शहरों पर हवाई हमलों का अलर्ट जारी

रूस के ताबड़तोड़ हमले के बीच यूक्रेन के 15 शहरों पर हवाई हमलों का अलर्ट जारी किया गया है। अब तक डर से 10 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है।

निकासी अभियान के लिए वायुसेना की तीन और उड़ानें

भारतीय वायु सेना के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए आज भारतीय वायुसेना, यूक्रेन के पड़ोसी देशों में विभिन्न स्थानों के लिए तीन और उड़ानें संचालित कर रही है।

ऐसा लगा कोई छोटा परमाणु बम फटा हो

रूस ने राजधानी कीव में फिर से सिलसिलेवार धमाके किए हैं। लोगों में दहशत का माहौल है। धमाके इतनी आवाज के साथ हुई कि लोगों को लगा कोई छोटा परमाणु बम फटा हो। घर में रह रहे बच्चों के साथ-साथ बड़े लोग भी रोने लगे। सभी जान बचाने के खातिर इधर-उधर भाग रहे हैं।

यूक्रेन छोड़ने वाले नागरिकों की संख्या 10 लाख के पार पहुंची

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग की वजह से 10 लाख से अधिक नागरिकों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। UNHCR के मुताबिक एक हफ्ते में यूक्रेनी जनसंख्या के दो फीसदी लोगों ने डर से जगह छोड़ दिया।

यूक्रेन में छात्रों को बंधक बनाने पर विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन में हमारा दूतावास वहां फंसे भारतीय नागरिकों के साथ लगातार संपर्क में हैं। अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेनी अधिकारियों के सहयोग से, कई भारतीय छात्रों ने कल खार्किव छोड़ दिया है। हमें किसी भी बंधक स्थिति की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। बता दें की रूस ने यूक्रेनी सेना पर भारतीय छात्रों को बंधक बनाने का आरोप लगाया था।

यूक्रेन में अब तक 752 लोगों की गई जान: संयुक्त राष्ट्र महासभा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के आंकड़े के अनुसार यूक्रेन में रूसी हमले में अब तक 752 लोगों की मौत हो गई है। यह आंकड़ा एक मार्च तक का है।

यूक्रेन में बांग्लादेशी जहाज पर रूस ने किया मिसाइल से अटैक

यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक एक बांग्लादेशी जहाज पर भी रूस ने मिसाइल से अटैक कर दिया है। इस हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई।

रूस ने खेरसॉन पर कब्जा किया: यूक्रेन

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर खेरसॉन पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन ने इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है।

यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी

यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से घर में रहने की अपील की गई है।

रेलवे स्टेशन को मिसाइल से उड़ाया

ताजा जानकारी के अनुसार रूस अब यूक्रेन की सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि कीव स्थित सेंट्रल रेलवे स्टेशन को भी मिसाइल से उड़ा दिया है।

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के पास रूस का हमला

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने बड़ा हवाई हमला किया है। इसके तहत रक्षा मंत्रालय के पास भी बमबारी की गई है।

रूस को बड़ा झटका, यूक्रेन का साथ देगा जर्मनी, भेजेगा और 2700 हवा-रोधी मिसाइलें

रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का आठवां दिन है। रूस की ओर से अभी भी ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पास कर रूसी सेना को यूक्रेन से बाहर जाने के लिए कहा है। इसके अलावा यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img