Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

नगर निगम सीवर कार्यालय पहुंचकर जल्द कराए सीवर कनेक्शन

  • सहायक अभियंता ने एडीबी कार्यों का निरीक्षण किया

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: नगर में एडीबी के कार्यों का निरीक्षण सहायक अभियंता जुनैद गौड़ ने किया। सहायक अभियंता द्वारा अंबर तालाब,चुन्नी लाल वाली गली, रामनगर, आवास विकास व अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण कर क्षेत्रवासियों की समस्या का समाधान कराया। आवास विकास व रामनगर के कुछ मोहल्ला में अभी कनेक्शन पूर्ण नहीं है ।

जिसके लिए सहायक अभियंता ने एडीबी अधिकारी को तत्काल कनेक्शन कराने के निर्देश दिए। सहायक अभियंता जुनैद गौड़ ने रुड़कीवासियों से अपील की है जिन लोगो के सीवर कनेक्शन अभी तक नही हो पाए है । तत्काल नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अपने कनेक्शन करा ले अन्यथा बाद में उपभोगताओ को खुद से कनेक्शन कराने होंगे। निरीक्षण टीम में चौधरी चरण सिंह, रविंद्र, पप्पू एवम राकेश उपस्थित रहे।

सहायक अभियंता ने कहा है कि शहर की पेयजल व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु रखा जा रहा है । साथ ही कहीं पर भी सीवरेज की कोई समस्या सामने आ रही है तो उसका भी त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है।कोशिश हो रही है कि आम जनता को कोई किसी तरह की परेशानी ना हो।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img