Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

डीजे बजाने को लेकर भिड़ गए घराती-बराती

  • जमकर चले लाठी-डंडे, एक बाराती घायल, की कार्रवाई की मांग

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर घराती और बारातियों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक बाराती को गंभीर चोट आई, जबकि कई अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शुक्रवार को बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव दुर्गनपुर में सत्येंद्र कश्यप की बेटियों रश्मि और साक्षी की शादी थी। एक बेटी की बारात जनपद के जौला गांव और दूसरी की सहारनपुर के टिकरोल से आई हुई थी। समारोह के दौरान दौरान डीजे पर डांस को लेकर घरातियों और बारातियों में विवाद हो गया था। इसके चलते दोनों पक्ष के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक एक बराती गंभीर रूप से घायल हो गया।

बारात में आई कुछ महिलाओं को भी मामूली चोट आई। मारपीट की इस घटना के बाद घायल को परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। मामले को लेकर सत्येंद्र कश्यप ने बुढ़ाना कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दी गई शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम ने बताया कि कल दुर्गनपुर गांव में एक बारात आई थी एवं उस बारात में डीजे पर नाचने को लेकर घराती और बराती दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। उसमें एक लड़के को चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यदि दोनों पक्ष में समझौता नहीं हुआ तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img