जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे ने आज यानी शनिवार को वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार की जगह भारतीय नौसेना के उप प्रमुख का कार्यभार संभाला। अशोक कुमार आज सेवानिवृत्त हो गए। अधिकारियो ने यह जानकारी दी।
नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि घोरमडे 8 मार्च से एकीकृत रक्षा स्टाफ (संचालन एवं प्रशिक्षण) के उप प्रमुख का पदभार संभाल रहे थे।
Vice Admiral SN Ghormade today took over as the new Vice Chief of Naval Staff succeeding Vice Admiral G Ashok Kumar.
He was earlier the Deputy Chief of Integrated Defence Staff (Operations & Training) in the Integrated Defence Staff headquarters. pic.twitter.com/LMd23N06pD
— ANI (@ANI) July 31, 2021
अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे रक्षा मंत्रालय के एकीकृत मुख्यालय (नौसेना) में कार्मिक सेवा नियंत्रक के रूप में काम कर चुके हैं।
घोरमडे ने पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ के साथ-साथ नौसेना (संचालन) महानिदेशक के रूप में भी काम किया है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक की पढ़ाई करने वाले वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे 1 जनवरी, 1984 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे।

