Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

गर्लफ्रेंड के प्रेमी ने हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली

  • वारदात के बाद हमलावर फायरिंग कर हथियार लहराते हुए हो गए फरार
  • सरेशाम हुई वारदात से लिसाड़ीगेट के मजीदनगर में मची भगदड़, कई चोटिल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गर्लफ्रेंड के प्रेमी ने एक हिस्ट्रीशीटर को गोली मार दी। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के मरीद नगर में सरेशाम अंजाम दी गयी इस वारदात से इलाके में भगदड़ मच गयी। स्कूटी सवार हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना शाम की बतायी गयी है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र श्यामनगर रोड स्थित मजीद नगर में स्कूटी सवार बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर शादाब उर्फ चूहा को गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने घायल को उपचार के लिए गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है। मजीद नगर मेवगढ़ी निवासी शादाब उर्फ चूहा पुत्र जलील के साथ शुक्रवार शाम को पैदल घर लौट रहा था। इस दौरान जब वह श्याम नगर रोड बशीर के खेत के पास पहुंचा तो स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उसे पर ताबड़तोड़ तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि युवक के प्रेम-प्रसंग के चलते युवक को गोली लगी है। उल्लेखनीय है कि आरोपी ने ईद के दिन गाय की कुर्बानी की थी। तब उसकी पुलिस से मुठभेड़ हुई थी।

छत पर लेटे युवक के पैर में लगी गोली

मेरठ: ब्रह्मपुरी में मकान की दूसरी मंजिल पर लेटे एक युवक के पैर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली किसने चलायी, यह स्पष्ट नहीं हो सका। गोली लगते ही युवक चिल्लाया तो परिजनों को लगा कि कहीं से पत्थर आकर लगा है। अस्पताल जाने पर एक्स-रे में पता चला कि उसके पंजे में गोली लगी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के विवेकानंद स्कूल वाली गली में रहने वाले राजीव शर्मा राजकीय इंटर कॉलेज भगवतपुरा में अध्यापक है। उन्होंने ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि चार सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे करीब उसका बेटा विशु शर्मा (28) मकान की दूसरी मंजिल पर लेटा हुआ था। बेटे के पास ही उनका पोता भी खेल रहा था। तभी अचानक से विशु तेज आवाज में चिल्लाया और उसने पैर में कुछ लगने की बात कही। जब उन्होंने देखा तो विशु के पैर के पंजे से खून बह रहा था।

राजीव शर्मा का कहना है कि उन्हें लगा कि शायद बंदर ने कहीं से पत्थर गिराया है, लेकिन जब चारों तरफ देखा तो वहां बंदर भी नहीं था। विशु को तुरंत ही केएमसी अस्पताल में ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने पैर की हालात को देखते हुए एक्स-रे किया। जिसमें पता चला कि विशु के पैर में गोली लगी है, जिसकी बुलेट भी पंजे में फंसी हुई है। फायरिंग किसने की और कहां से हुई है, इसका अंदाजा भी नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

पीएसी के ठेकेदार को बदमाश पीटते रहे, पुलिसकर्मी देखते रहे तमाशा

मेरठ: शास्त्रीनगर के बेहद भीड़ वाले पीवीएस इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने पीएसी के ठेकेदार की जमकर पिटाई की। जहां यह घटना हुई वहीं पर समीप ही पुलिस वाले मौजूद थे, लेकिन आरोप है कि पुलिस वालों ने पीएसी के ठेकेदार को बदमाशों से बचाने का प्रयास तक नहीं किया और केवल तमाशा देखते रहे। इस घटना को लेकर घंटों अफरा-तफरी मची रही। वाक्या नौचंदी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात का है। गौरव सोम निवासी गांव कालंदी छठी वाहिनी पीएसी में ठेकेदार है। शुक्रवार की रात को गौरव सोम छठी वाहिनी पीएसी से घर लौट रहे थे।

नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर पीवीएस माल के सामने अचानक विपरीत दिशा से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गौरव और दोनों युवकों के बीच नोंकझोक शुरू हो गई। आरोप है कि युवकों ने गौरव सोम पर हमला कर दिया। मारपीट होते देख आसपास मौजूद लोग उस तरफ दौड़े तो आरोपी मौके से भाग निकले, लेकिन भागते वक्त उनकी बाइक मौके पर ही छूट गई।

आसपास के लोगों ने बताया कि जहां पर यह घटना हुई वहीं पास में कुछ पुलिस वाले भी मौजूद थे। ये किस थाने के थे यह स्पष्ट नहीं, लेकिन गौरव को बचाने का उन्होंने कोई प्रयास नहीं किया। वहीं, दूसरी ओर घटना की सूचना पर नौचंदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गौरव सोम को पास के अस्पताल में भर्ती कर दिया। गौरव के चेहरे पर काफी चोट आई है। पुलिस बाइक के नंबर से हमलावरों की तलाश कर रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

यज्ञ और वैदिक कर्मकांड से अधिक फल देता है मोहिनी एकादशी व्रत

पंडित पूरनचंद जोशी हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में...

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...
spot_imgspot_img