जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: कृष्णा कॉलेज आफ साइंस एंड इर्न्फोमेशन टेक्नॉलोजी, बिजनौर के समाज कार्य विभाग एमएसडब्ल्यू के छात्र/छात्राओं ने फॉरेस्ट रिसर्च इन्स्टीट्यट, देहरादून, उत्तराखण्ड का शैक्षिक भ्रमण कर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। विभाग के विभागाध्यक्ष गोपाल स्वरुप सिंह, सहायक प्रवक्ता अमित राजपूत, नितिन ढाका तथा विपिन कुमार शर्मा के नेतृत्व में फॉरेस्ट रिसर्च इन्सटीट्यट, देहरादून, उत्तराखंड से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
इस प्रकार का भ्रमण पाठयक्रम का एक आवश्यक अंग है। कृष्णा कॉलेंज के छात्र-छात्राओं ने फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, देहरादून, उत्तराखण्ड के वैज्ञानिक डा. सतीश कुमार शर्मा के निर्देशन में छात्र/छात्राओं को टीश्यू कल्चर लैब तथा वैज्ञानिक डा. देवेन्द्र कुमार ने फॉरेस्ट सीड जर्मिनेशन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया कि किस प्रकार से जो महत्वपूर्ण पौधे समाप्त होने की कगार पर हैं उन्हें ज्यादा से ज्यादा मात्रा में कैसे उगाया जा सकता है।

