Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

Malaika Arora: ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा करती हैं लाखों दिलो पर राज, आज 51 साल की हुई अभिनेत्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री है। आज बुधवार को अभिनेत्री अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी ग्लैमरस एक्ट्रेस है, जो लाखों दिलो पर राज करती है। इनमें से एक है मलाइका अरोड़ा हैं। मलाइका अपने फिटनेस और फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरती है। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। अभिनेत्री जितनी सोशल मीडिया पर मशहूर रही हैं, उतना ही चर्चित उनका निजी जीवन भी रहा है। अरबाज खान से तलाक के बाद अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनसिप में रही लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया, इन सभी वजह से भी वह काफी चर्चा में रहीं।

मलाइका अरोड़ा काफी अच्छी डांसर भी हैं। उन्होंने करियर के शुरुआती दिनों में ही बल्ली सागू के ‘गुड़ नाल इश्क मीठा’ और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म दिल से में ‘छैयां-छैयां’ जैसे आइटम नंबर कर अपनी पहचान बना ली थी। उन्होंने इसके अलावा भी कई आइटम नंबर किए हैं, जिनमें साल 2010 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म दबंग का ‘मुन्नी बदनाम हुई’ भी शामिल है। ये गाना काफी मशहूर और लोकप्रिय हुआ था। इसके अलावा ‘माही वे’ , ‘होठ रसीले’, ‘काल धमाल’, ‘अनारकली डिस्को चली’ आदि आइटम नंबर में भी उन्होंने अपना जलवा बिखेरा है।

इतनी है मलाइका की नेटवर्थ

मलाइका अरोड़ा फिल्मों के अलावा टीवी से काफी कमाई करती हैं। वह कई टीवी शो पर भी नजर आ चुकी हैं, जिसके लिए वो मोटी रकम वसूल करती हैं। इसके अलावा वो कई ब्रांड भी एंडोर्स करती हैं, जिससे उनकी काफी अच्छी कमाई होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री टीवी शो के लिए प्रति एपिसोड 6-8 लाख रुपये चार्ज करती हैं, जबकि आइटम नंबर्स के लिए वो 1.5 करोड़ रुपये तक लेती हैं। मुंबई में उनका अपना आलीशान फ्लैट है। इसके अलावा वो कई गाड़ियों की मालकिन भी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।

19 साल बाद हुआ तलाक

मलाइका अरोड़ा अपने निजी जीवन के वजह से भी काफी चर्चा में रही हैं। उन्होंने 12 दिसंबर 1998 को अपने पूर्व पति अरबाज खान से शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक कॉफी ब्रांड के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। हालांकि, दोनों ने शादी के 19 साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया। साल 2017 में दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया। इसके बाद मलाइका ने बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के रूप में नया प्यार ढूंढा। दोनों के रिश्ते की काफी चर्चा भी हुई। इस दौरान दोनों कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से एक दूसरे से प्यार जताते भी नजर आए, लेकिन फिर हाल में ही इन दोनों का भी ब्रेक अप हो गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर मलाइका की काफी ट्रोलिंग भी हुई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img