Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Gold Silver Price: सोना-चांदी में जोरदार टूट, चांदी ₹24,000 लुढ़की, सोना ₹8,000 सस्ता

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। लगातार तेज़ी के बाद निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली किए जाने से कीमती धातुओं के भाव अचानक टूट गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार की शुरुआत होते ही सोना और चांदी दोनों ही लाल निशान में नजर आए।

सबसे बड़ी गिरावट चांदी में दर्ज की गई। MCX पर चांदी का वायदा भाव करीब 24,000 रुपये तक लुढ़क गया। 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी 23,993 रुपये टूटकर 3,75,900 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

गौरतलब है कि गुरुवार को चांदी ने ऐतिहासिक तेजी दिखाते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार किया था। कारोबार के अंत में यह 3,99,893 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं इसका लाइफटाइम हाई स्तर 4,20,048 रुपये प्रति किलो रहा था, जहां से एक ही दिन में करीब 44,148 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। MCX पर कारोबार शुरू होते ही सोना करीब 8,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया।

घरेलू बाजार में सोना-चांदी के भाव

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार को चांदी ने लगातार चौथे सत्र में तेजी जारी रखते हुए 19,500 रुपये या 5.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 4,04,500 रुपये प्रति किलो (सभी करों सहित) का स्तर छू लिया।

वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 12,000 रुपये या 7.02 प्रतिशत बढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,71,000 रुपये था।

जनवरी महीने में अब तक सोने की कीमतों में 24 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह लगातार छठा महीना है जब सोना तेजी में बना हुआ है और यह जनवरी 1980 के बाद की सबसे बड़ी मासिक बढ़त मानी जा रही है। वहीं चांदी की कीमतों में इस महीने करीब 62 प्रतिशत का उछाल आया है, जो इसके इतिहास की सबसे बड़ी मासिक तेजी की ओर इशारा करता है।

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम

मुंबई: लगभग 1,70,170 रुपये प्रति 10 ग्राम

कोलकाता: करीब 1,69,950 रुपये

दिल्ली: लगभग 1,69,880 रुपये

चेन्नई: करीब 1,70,670 रुपये

हैदराबाद: लगभग 1,70,440 रुपये

बेंगलुरु: करीब 1,70,310 रुपये

दक्षिण भारत के बाजारों में सोने के दाम उत्तर भारत की तुलना में ऊंचे बने हुए हैं।

प्रमुख शहरों में चांदी की कीमतें

मुंबई: करीब 4,01,760 रुपये प्रति किलो

दिल्ली: लगभग 4,01,060 रुपये

चेन्नई: करीब 4,02,920 रुपये

हैदराबाद: लगभग 4,02,390 रुपये

बेंगलुरु: करीब 4,02,070 रुपये

कोलकाता: करीब 3,86,420 रुपये

विशेषज्ञों के मुताबिक, एआई डेटा सेंटर और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में बढ़ती मांग के साथ-साथ सीमित भौतिक आपूर्ति के कारण चांदी की कीमतों को मजबूती मिली है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोना और चांदी ऑल-टाइम हाई के आसपास बने रहे, हालांकि एक दिन पहले के मुकाबले इनमें हल्की गिरावट दर्ज की गई। कॉमेक्स पर सोना घटकर 5,412.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि इससे पहले यह 5,586.20 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुका था। वहीं चांदी की कीमतें मामूली नरमी के साथ 117.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गईं, जबकि इससे पहले यह 119 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर को छू चुकी थीं।

विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, केंद्रीय बैंकों की नीतियों को लेकर असमंजस और भू-राजनीतिक तनाव के चलते सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने और चांदी की मांग बढ़ी है, जिससे कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img