Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

Death anniversary: बापू की 78वीं पुण्यतिथि, पीएम मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को याद किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से बापू को नमन करते हुए अहिंसा के महत्व पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “पूज्य बापू ने मानवता की रक्षा के लिए सदैव अहिंसा पर बल दिया। अहिंसा में वह शक्ति है जो बिना हथियार के भी दुनिया को बदल सकती है। ‘अहिंसा परमो धर्मः तथाऽहिंसा परन्तपः। अहिंसा परमं सत्यं यतो धर्मः प्रवर्तते।’” उन्होंने कहा कि अहिंसा ही सबसे बड़ा धर्म, तप और सत्य है, जिससे धर्म की स्थापना होती है।

राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी महात्मा गांधी को याद करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “महात्मा गांधी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक सोच हैं। यह वह सोच है जिसे कभी साम्राज्यवाद, कभी नफरत की विचारधारा और कभी अहंकारी सत्ता ने मिटाने की कोशिश की, लेकिन असफल रही।” उन्होंने आगे कहा कि गांधी जी ने देश को आजादी के साथ यह मूलमंत्र दिया कि सत्ता की ताकत से बड़ी सत्य की शक्ति होती है और हिंसा व भय से बड़ी अहिंसा व साहस। राहुल गांधी ने कहा कि गांधी भारत की आत्मा में अमर हैं और उनके विचार कभी मिट नहीं सकते।

मल्लिकार्जुन खरगे ने बापू को किया याद

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “वैष्णव जन तो तेने कहिये जे, पीड़ परायी जाणे रे…” उन्होंने कहा कि सच्चा मानव वही है जो दूसरों के दुख को समझे, परोपकार करे और अहंकार से दूर रहे। खरगे ने आगे लिखा, “जिस नफरत ने हमें बापू से जुदा किया, उसका तोड़ भी बापू की ही राह है-सत्य का उजाला, अहिंसा की ताकत और प्रेम की करुणा।”

अमित शाह ने किया नमन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा, “महात्मा गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। पूज्य बापू ने भाषा, क्षेत्र और जाति में बंटे देश को एक कर स्वतंत्रता आंदोलन को व्यापक स्वरूप दिया।” अमित शाह ने कहा कि स्वदेशी, स्वाधीनता और स्वच्छता को एक सूत्र में बांधकर गौरवशाली भारत की कल्पना करने वाले महात्मा गांधी के विचार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img