Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

सिटीजन इंगेजमेंट में सहारनपुर को गोल्ड सम्मान

मुख्य संवाददाता |

सहारनपुर: भारत सरकार ने सिटीजन इंगेजमेंट के अंतर्गत कराये गए दस कार्यक्रमों की श्रंखला में 360 अंकों के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर नगर निगम को गोल्ड सम्मान से नवाजा है। सिटीजन इंगेजमेंट प्रतियोगिता भी स्वच्छता सर्वेक्षण की ही एक श्रेणी थी।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत ही केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्रालय द्वारा सिटीजन इंगेजमेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया था। 450 अंकों की इस प्रतियोगिता में सहारनपुर ने 360 अंकों के साथ गोल्ड सम्मान हासिल किया है।

उन्होंने बताया कि सिटीजन इंगेजमेंट कार्यक्रमों की श्रंखला में स्टार्ट अप के अंतर्गत सहारनपुर नगर निगम ने कान्हा उपवन गौशाला का निर्माण तथा आईटीसी और इंडियन हर्ब्स के निगम को दिये जा रहे योगदान के साथ ही वालंटियर आॅगेर्नाइजेशन व कल्चरल इंस्टीट्यूट को दिये गए एवार्ड का उल्लेख निगम द्वारा किया गया था।

इसके अलावा एनजीओ, सीएसआर व प्राइवेट सेक्टर ने शहर को सुधारने में जो सहयोग दिया है उन्हें तथा उमंग, फोर्स व स्पेस सोसायटी आदि एनजीओ को जो एवार्ड दिए गए थे,उनका उल्लेख भी प्रतियोगिता के बिंदुओं में रहा है।

प्रतियोगिता से सम्बद्ध एक कार्यक्रम में स्ट्रीट वेंडरों को अधिक से अधिक लिंक करने और उन्हें स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाना शामिल था तो मोराल, मूवी, जिंगल, स्ट्रीट प्ले व ड्राइंग कॉम्पटीशन भी शामिल रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img