जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: कुतुबशेर थाना अध्यक्ष पीयूष दीक्षित ने जरायम में लिप्त रहने वालों पर शिकंजा कस दिया है। मंगलवार को अवैध नशे के कारोबार में लिप्त तीन शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी गाड़ी में डोडा पोस्त व चाउमीन ले जा रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 48 कट्टे अवैध डोडा पोस्त जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपए है बरामद की है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से 399 प्लास्टिक कट्टों में चाउमीन व अवैध असलहा/कारतूस बरामद भी बरामद किया है।

पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को पत्रकार वार्ता करते हुए एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सुबह करीब छह बजे भॉऊपुर पुलिया के पास से अवैध नशा कारोबार गिरोह के 3 शातिर अपराधियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बिलाल पुत्र इरशाद निवासी खानपुर गुर्जर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर, रोहित सैनी पुत्र पवन सैनी निवासी मुबारिकपुर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर, रजत पुत्र मामचन्द निवासी सुल्तानपुर थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर बताया है।
साथ ही मौके का फायदा उठाकर उनका एक साथी सोनू उर्फ परवेज पुत्र नामलूम निवासी दुमझेडी थाना चिलकाना है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 48 कट्टे अवैध डोडा बरामद किया है। इनका कुल वजन करीब 1056 किलोग्राम है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 399 कट्टे प्लास्टिक चाउमीन, एक अदद तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस व 2 नाजायज चाकू बरमाद किए है।

