Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

दिनदहाड़े महिला को बेहोश कर सोने के जेवरात-पर्स किए गायब

  • महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया था बेहोश

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शामली शहर के फव्वारा चौक कांबोज गली निवासी शारदा देवी पत्नी राकेश गुप्ता गुरुवार को शहर के दयानंदनगर स्थित एक चिकित्सक के यहां दवाई लेने जा रही थी। तभी अजंता चौक के पास एक युवक ने महिला को रोक लिया और खुद को महिला के गांव का रहने वाला बताते हुए अपनी बातों में फंसा लिया। तभी महिला को कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया जिससे वह कुछ ही समय में बेहोश हो गई। आरोपी युवक महिला को पास ही स्थित राज होटल वाली गली में सड़क पर डाल कर फरार हो गया।

महिला को बीच सड़क पर पड़ी देख लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। कुछ समय में महिला को होश आया तो महिला ने बताया कि उक्त युवक गले की सोने की चेन, सोने की अंगूठी, कानों के कुंडल, मोबाइल और पर्स गायब कर दिया गया। सोने के जेवरात गायब होने पर महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा महिला को संभाला। पुलिस ने महिला से आरोपी का हुलिया आदि जानकारी लेने के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई है। विदित हो कि करीब 10 दिन पहले भी दयानंदनगर निवासी एक महिला सरोज को एक युवक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके जेवरात लूट लिए थे। अजंता चौक पर 24 घंटे पुलिस मौजूद रहती है बावजूद इसके अजंता चौक और रोडवेज बस स्टैंड पर आए दिन नशीला पदार्थ सुंघाकर सामान गायब करने की घटनाएं हो रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img