नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से 2025 में युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है। एसएससी ने विभिन्न विभागों में 20,000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये भर्तियां SSC की प्रमुख परीक्षाओं जैसे CGL, CHSL, MTS और JE 2025 के माध्यम से की जा रही हैं।
SSC MTS 2025: 10वीं पास के लिए सुनहरा अवसर
जो उम्मीदवार 10वीं पास हैं, उनके लिए मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार के पदों पर भर्ती का अच्छा मौका है।
हवलदार के पद: कुल 1,075 पद
एमटीएस पद: रिक्तियां जल्द घोषित की जाएंगी
आवेदन की अंतिम तिथि: 24 जुलाई 2025
योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
पदों में शामिल: चपरासी, क्लीनर, मेल डिलीवरी आदि
आवेदन वेबसाइट: ssc.gov.in
SSC CHSL 2025: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती
संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा 2025 के तहत 3,131 पदों को भरा जा रहा है।
योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास (10+2)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 18 जुलाई 2025
फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 19 जुलाई 2025, रात 11:00 बजे तक
पदों में शामिल: डाटा एंट्री ऑपरेटर, लोअर डिविजन क्लर्क आदि
SSC JE 2025: इंजीनियर्स के लिए बंपर वैकेंसी
इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए जूनियर इंजीनियर (JE) के 1,340 पद भरे जा रहे हैं।
योग्यता:
संबंधित विषय में B.Tech या
तीन वर्षीय डिप्लोमा
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2025, रात 11:00 बजे तक
पदों में शामिल: JE (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल आदि)
कैसे करें आवेदन?
SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
“Apply” सेक्शन में संबंधित परीक्षा को चुनें
रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें
आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें
महत्वपूर्ण सुझाव
आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें
अंतिम तिथि का इंतजार न करें-जल्द आवेदन करें
पात्रता और दस्तावेजों की जांच ज़रूर करें

