Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी! इंस्टॉल किए गए 1000 4जी टावर,अगले महीने 4जी सर्विस होगी लॉन्च

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। जो लोग बीएसएनएल 4जी का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए एक गुड न्यूज सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि BSNL की 4जी सर्विस अगले महीने लॉन्च होने जा रही है और उससे पहले युद्ध स्तर पर 4जी टावर इंस्टॉल किए जा रहे हैं। BSNL इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि एक सप्ताह में देश के विभिन्न हिस्सों में 1,000 4जी टावर इंस्टॉल किए गए हैं।

1 लाख से ज्यादा टावर लगेंगे

बीएसएनएल ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि 4जी और 5जी नेटवर्क के लिए BSNL देशभर में करीब 1.12 लाख टावर इंस्टॉल करवाएगा। कंपनी ने अभी तक 12,000 4जी टावर इंस्टॉल किए हैं जिनमें 6,000 टावर पंजाब, उत्तर प्रदेश पश्चिम, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा सर्किल में एक्टिव हैं। 4जी सर्विस के लिए BSNL ने TCS, Tejas नेटवर्क और सरकारी ITI के साथ साझेदारी की है।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही तमिलनाडु के तिरुवल्लुवर जिले में BSNL 4G लॉन्च हुई है। BSNL 4G की इस लॉन्चिंग का फायदा नोचिली, कोलाथुर, पल्लीपेट, थिरुवेल्लावॉयल और पोन्नेरी जैसे इलाकों को होगा। बीएसएनएल के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इसके बाद तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 4जी रोलआउट किया जाएगा।

नई लॉन्चिंग में कंपनी ग्राहकों को दे रही ये सु​विधा

नई लॉन्चिंग के बाद कंपनी ग्राहकों को फ्री में सिम कार्ड दे रही है। नए ग्राहकों को फ्री में सिम कार्ड मिल रहा है और मौजूदा ग्राहकों के लिए 4जी सिम में मुफ्त अपग्रेड की सुविधा मिल रही है। यह लॉन्चिग ऑफर तीन महीने के लिए मिल रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img