- बोर्ड परीक्षार्थियों को तनावमुक्त पढ़ाई के दिए टिप्स
- रॉक गोल्ड एकेडमी में एक दिवसीय गोष्ठी काअयोजित
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: रॉक गोल्ड एकेडमी में बोर्ड परीक्षार्थियों के तनाव प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा छात्र-छात्राओं को तनाव मुक्त रहते हुए पढ़ाई करने के टिप्स दिए गए।
बुधवार को रॉक गोल्ड एकेडमी में आयोजित विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि जसवंत सैनी उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा आयोग, विशिष्ट अतिथि जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विराट, डॉक्टर संजय सिंह प्रोफेसर योग विज्ञान विभाग पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार, डॉक्टर समन्तदर्शी तोमर मनोचिकित्सक नोएडा मुख्य वक्ता रहे। विद्यालय के चेयरमैन सुनील गोयल, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल, प्रधानाचार्या दीप्ति जैन ने बताया कि गोष्ठी का आयोजन विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के तनाव मुक्त अध्यापन के लिए किया गया।

मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने विद्यार्थियों को कहा कि आप अच्छे से परीक्षा की तैयारी करें एवं समय-समय पर अपने शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त करते रहें। जिससे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय एवं माता-पिता का नाम रोशन कर सकें विद्यार्थी की देश का भविष्य है। डॉक्टर समन्तदर्शी तोमर ने विद्यार्थियों को बताया कि समस्याओं से डरें नहीं बल्कि उनका सामना करें।
परीक्षा के दौरान अनावश्यक परीक्षा सामग्री से बचें। उचित खानपान और अच्छी नींद लेने से तनाव से बचा जा सकता है। पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संजय सिंह ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार आसन करना चाहिए। इस आसन की सभी मुद्राएं संपूर्ण शरीर के लिए लाभदायक हैं एवं शरीर को तनावमुक्त बनाती हैं। विद्यार्थियों गर्म पानी का सेवन करना चाहिए वर्तमान समय में गर्म पानी का सेवन बहुत ही लाभदायक है। डा. राजेंद्र स्वामी ने विद्यार्थियों को मेडिटेशन के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय चेयरमैन सुनील गोयल ने विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा दिए गए सुझावों को अपनाते हुए निर्भीक रूप से अध्ययन कार्य में लगने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।
इस अवसर पर भगवती प्रसाद, जिला संघ संचालक दामोदर सैनी, हरिओम पाठक, समाजसेवी प्रतीक गर्ग, अजय आर्य, विनोद तोमर सभासद, घनश्याम पारचा, महेश धीमान, डॉक्टर सुनील सैनी, प्रमोद धीमान, सतीश धीमान, प्रमोद नामदेव आदि उपस्थित रहे।

