बिजनौर: हल्दौर में अलविदा जुम्मे के दिन जुमे की नमाज में नगर की दोनों मस्जिदो मदीना जामा मस्जिद व मोती वाली मस्जिद में नमाजियो की भारी भीड़ रही। मदीना जामा मस्जिद में जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मुहम्मद अब्दुल्लाह जामिई ने अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई।
मोती वाली मस्जिद में मस्जिद के इमाम मौलाना मुहम्मद इरशाद ने अलविदा जुमा की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद दोनों मस्जिद के इमामो ने अमन, शांति, खुशहाली और तरक्की की दुआ कराई।
नमाज के दौरान थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के निर्देशन में दोनों मस्जिदों पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, कस्बा इंचार्ज विपिन कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।