Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

मालगाड़ी का प्रेशर टूटा, ट्रैक जाम, यातायात बाधित

  • लिखापढ़ी को रेलवे के अधिकारियों ने आरपीएफ को दी जानकारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सहारनपुर की तरफ से मुगलसराय की और को जाने वाली एक ट्रेन का बुधवार को दोपहर के समय प्रेशर पाइप टूट गया। जिसके चलते पहिए ट्रेक पर जाम हो गये। दौराला से सिटी स्टेशन तक कई बार बीच में रुक-रुककर पहुंची। जिसके बाद सिटी स्टेशन पर प्रेशर पाइप को ठीक कराकर रवाना किया

तो वह कुछ दूरी पर चलने के बाद फिर से रुक गई। इस दौरान रेलवे लाइन का ट्रैक घंटों बाधित रहा। इस दौरान उस ट्रैक से गुजरने वाली अन्य ट्रेनें भी बाधित हुई। इस दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। इस मामले में रेलवे ने आरपीएफ को भी लिखापढ़ी के लिये सूचना दी।

बुधवार को सहारनपुर की तरफ से दौराला वाया मेरठ सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म-दो से होते हुये मुगलसराय स्टेशन की तरफ जा रही थी। बताया गया कि दौराला के निकट ट्रेन के पहिए जाम होने लगे, ट्रेन जैसे-तैसे सिटी स्टेशन पर पहुंची तो वहां पर रुक गई। इस दौरान देखा तो प्रेशर के टूटने के कारण ट्रेन के पहिए जाम होने की बात सामने आई। इस दौरान ट्रेन काफी देर तक सिटी स्टेशन पर खड़ी रही।

ठीक करने के बाद रवाना किया तो वह फिर से प्रेशर के कारण बंद हो गई। मालगाड़ी दो-तीन बार इसी तरह से बंद हुई और चली। करीब सवा घंटा मालगाड़ी सिटी स्टेशन के निकट ही ट्रैक पर खड़ी रही। इस मामले में रेलवे विभाग के अधिकारियों ने लिखापढ़ी के लिये आरपीएफ पुलिस थाने में भी सूचना दी।

15 31

इस दौरान प्लेटफार्म-दो से होकर जो अन्य गाड़ियां गुजरने वाली थी। वह भी दूसरे ट्रैक से निकली। स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि करीब सवा से डेढ़ घंटे तक मालगाड़ी ट्रैक पर ही खड़ी रही। जिसके बाद वह अपने गणतव्य के लिये रवाना हुई।

इलेक्ट्रिक बस डिपो में विद्युत फाल्ट से कर्मचारी झुलसा

खरखौदा: लोहिया नगर स्थित इलेक्ट्रिक बस डिपो में विद्युत फाल्ट होने से ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को कर्मचारियों ने मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया। जानी थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरा निवासी राहुल पुत्र गंगा शरण लोहिया नगर इलेक्ट्रिक बस डिपो में इलेक्ट्रिशियन के रूप में तैनात है।

बुधवार को ड्यूटी के दौरान बिजली के बॉक्स में फाल्ट हो गया। जिसे राहुल ठीक करने लगा तो राहुल को बिजली ने झटका दे दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहुल को करंट लगने की सूचना पर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल को संतोष अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...
spot_imgspot_img