Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

कपड़ों के गोदाम में आग लगने से लाखों का माल जलकर हुआ राख

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी सब्जी मंडी के नजदीक बने धोबी घाट के कपड़ों के स्टोर घर में अचानक आग लग जाने से लाखों रुपए के कपड़े जलकर स्वाह हो गए। रुड़की अग्निशमन विभाग के प्रभारी डीएस नेगी ने बताया देर रात लगभग 3:15 बजे के लगभग पुरानी सब्जी मंडी के नजदीक बने धोबी घाट कपड़ा स्टोर में आग लग जाने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू कर लिया गया था।

अभी आग लग जाने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। क्योंकि आसपास किसी भी प्रकार की कोई लाइट की तार भी नहीं हैं हो सकता है कि किसी ने गोदाम के नजदीक बीड़ी या सिगरेट पी कर फेंकी हो जिससे वहां पर आग लगी हो।

साथ ही बताया कि गोदाम में कपड़े व टेंट के कपड़े रहे होंगे। जिनकी कीमत लाखों रुपए में हो सकती है। विधायक प्रदीप बत्रा ने मौके पर पहुंचकर सभी पीड़ितों की बात सुनी। पीड़ितों ने बताया कि उनके गोदाम में किसी ने आग लगाई है इस बात पर विधायक प्रदीप बत्रा ने पुलिस से पीड़ितों की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करने की बात की है। साथ ही आग के करण हुए नुकसान में सहायता देने की बात कही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img