Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवर समेत लाखों का सामान चोरी

  • घटना के समय मकान मालिक परिवार के साथ गया था घर से बाहर

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नगर की सिटी प्लाजा कालोनी में शुक्रवार की रात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर , नकदी व कीमती सामान साफ कर दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य बड़ौत अपने एक रिश्तेदार का पता लेने गए हुए थे। शनिवार को सुबह घर लौटने के उन्हें चोरी का पता चला। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिटी प्लाजा कालोनी में योगश अपने परिवार के साथ रहता है। वह एक ट्रक चालक है और वर्तमान में घर ही रह रहा है। बताया गया है कि शुक्रवार को योगेश का ससुर सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पता चलने पर शुक्रवार की शाम मकान का ताला बंद करके योगेश अपनी पत्नी व पुत्री के साथ अपने ससुर को देखने के लिए बड़ौत गया था।

रात में किसी समय मकान का तोला तेड़कर चोर योगेश क मकान में घुस गए और घर से लाखों रुपये के जेवर ,नकदी व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। परिवार के सदस्य को चोरी का पता सुबह शनिवार की सुबह घर पहुंचने पर लगा। जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था और सेफ व संदूक के ताले भी टूटे हुए थे।

मकान मालिक के अनसार चोर घर में रखे करीब 35 हजार रुपये नकद , एक जोड़ी कानों के कुंड़ल, पैंड़ल, सोने की जंजीर मंगलसूत्र, एक अंगूठी, एक जोड़ी पाजेब व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

नगर में चोर हुए सक्रिय

एसपी के आदेश पर सभी थानों की पुलिस शाम छह बजते ही सड़कों पर उतर जाती है और चेकिंग करती है। इसके बाद भी अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। जनपद में एकाएक चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। नगर में गुरूवार की रात भी माता कालोनी में इमरान के मकान में घुसकर चोरी का प्रयास किया था लेकिन जाग हो जाने के कारण चोरों को उल्टे पांच भागने को मजबूर होना पड़ा था।

दो दिन पूर्व माता कालोनी में बदमाशों हथियारों के बल पर लूट की थी। हालाकि पुलिस ने घटना को फर्जी बताते हुए पल्ला झाड़ लिया था। इसके अलावा थाना चांदीनगर क्षेत्र में गांव सरफाबाद में गुरूवार की रात चोर दो मकानों से हजारों रुपये की नकदी व सोने चांदी के जेवर चुरा ले गए थे। चार दिन पूर्व गांव पांची में चोर करीब आधा दर्जन नलकूपों से स्टार्टर व केबल आदि चुरा ले गए थे। पुलिस अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img