जनवाणी ब्यूूरो |
बिजनौर: थाना नगीना देहात के मोहल्ला लाल सराय निवासी कृष्ण बलदेव सिंह पुत्र विद्यमान सिंह के छह अक्तूबर की रात्रि को अज्ञात व्यक्तियों ने निर्माणधीन मकान से करीब चार लाख रुपये की निर्माण संबंधी सामग्री चोरी की थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
स्वाट टीम व नगीना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुदंकी तिराहे से घेराबंदी कर एक मारुती में सवार तीन आरोपी नदीम पुत्र ताहिर निवासी मोहल्ला फीना कालोनी अहमद नगर थाना चांदपुर, नाजिम पुत्र ताहिर निवासी मोहल्ला फीना कालोनी अहमद नगर थाना चांदपुर, नफीस शाह पुत्र हिकमत शाह निवासी मोहल्ला तकिया हुसैन शाह थाना कोतवाली जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के पास से 1.5 किलोग्राम चार, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, एक चाकू, एक लोहे की रोड पत्तीनुमा तथा चोरी किए गए मकान के साइड का छोटा स्टील का गेट, सागोन के बड़े दो दरवाजे, तीन वॉश बेसिन मय स्टैंड के बॉक्स, एक स्टेपलाइजर सात किलो वाट, एक इंग्लिश सीट, सैंट्ररी व बिजली का अन्य सामान सहित लगभग चार लाख रुपये के सामान बरामद किया है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

