जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: ब्रज सेवा समिति ने गौशाला ग्राम नवलपुर बैराज में गोपाष्टमी पर्व का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा.एन पी सिंह रहे। गोपाष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।

ब्रज सेवा समिति ने रविवार को गौशाला ग्राम नवलपुर बैराज में गोपाष्टमी पर्व का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदु युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष डा. एनपी सिंह एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र सीओ कुलदीप गुप्ता अन्य लोगों ने दीप प्रज्जलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समिति की सचिव अध्यक्ष विनोद चौधरी, उपाध्यक्ष डा. निरूपमा चौधरी, चौधरी गजेंद्र सिंह, मंजू सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, छवि कौशल, नरेद्र सिंह प्रधानाचार्य ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीन कुमार गर्ग ने किया। गौशाला पर हवन पूजन व गौपूजन का कार्यक्रम रहा । कार्यक्रम में डा. ब्रजवीर सिंह व हुकम सिंह का सहयोग रहा।

