Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

Asian Games 2023: आज तीरंदाजी में मिला पहला पदक, 100 मेडल पहुंचने की उम्मीद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज शुक्रवार को एशियाई खेलों का 13वां दिन है। 12 दिन में भारत कुल 86 पदक जीत चुका है। भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ, 11वें दिन 12 और 12वें दिन पांच पदक मिले थे। आज भारत के पदकों की संख्या 100 के करीब पहुंच सकती है।

तीरंदाजी में महिला टीम ने जीता स्वर्ण

भारत को आज का पहला पदक तीरंदाजी में मिला है। भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। अंकिता, सिमरनजीत और भजन की जोड़ी ने वियतनाम को हराकर कांस्य पदक जीता।

भारत के पदक

स्वर्णः 21
रजतः 32
कांस्यः 34
कुलः 87

फाइनल में बनाई जगह

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियाई खेल 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को नौ विकेट से हराया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है और कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। फाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मैच के विजेता से होगा। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 96 रन बनाए। टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 97 रन बनाए और मैच अपने नाम किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img